सपा कार्यालय पर मान्यवर कांशीराम साहब को दी गई श्रद्धांजलि, नेताओं ने किया नमन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार, 9 अक्टूबर को बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता मान्यवर कांशीराम साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, पूर्व विधायक पद प्रत्याशी निर्मेश मंगल सहित पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने मान्यवर कांशीराम साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। वहीं, पूर्व विधायक पद प्रत्याशी निर्मेश मंगल ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सपा नेता श्रवण पटेल ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब हमेशा लोगों की यादों में जीवित रहेंगे। उन्होंने सामाजिक समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जो प्रयास किए, उन्हें भुलाया नहीं जा सकता।

पूर्व विधायक पद प्रत्याशी निर्मेश मंगल ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने दलित, शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को राजनीतिक रूप से संगठित करने तथा उन्हें सामाजिक न्याय दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन संघर्ष, समानता और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक रहा है। उनके विचार आज भी समाज में समानता और सम्मान के लिए प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मान्यवर कांशीराम साहब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की बात कही।

इस दौरान बिंद्रेश कनौजिया, शेख अब्दुल्ला, मेराज अहमद पूर्व प्रधान, समीम अकरम, मोहम्मद दीन, संजय यादव, परदेसी प्रजापति, रामनारायण यादव सहित समाजवादी पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]