130वीं रामलीला महोत्सव में निकली भव्य शिव बारात, मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

औरैया। ऐरवा कटरा में 130वीं आदर्श रामलीला महोत्सव के तहत भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। आकर्षक झांकियों और शिवभक्तों के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया।

शिव बारात शाम को ऐरवा टीकुर स्थित रामलीला मैदान से शुरू हुई। इसके बाद बारात सर्राफा बाजार होते हुए कटरा चौराहे तक पहुंची। रास्ते में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बारात में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते भक्तों ने भगवान शिव के जयकारे लगाए।

बारात में भगवान शिव सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। बारात के कटरा थाना परिसर पहुंचने पर थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने परंपरागत रूप से भगवान शिव की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की।

इस दौरान रामलीला कमेटी के प्रबंधक इंद्रप्रकाश तिवारी, अध्यक्ष सरमन सिंह प्रधान, रानू पालीवाल, पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार यादव, रमेश चंद्र शुक्ला, मनोज शर्मा, चंद्रशेखर गुप्ता, अरुण कुशवाह सहित कमेटी के पदाधिकारी और सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे। भव्य शिव बारात ने पूरे ऐरवा कटरा में धार्मिक उत्साह का माहौल बना दिया।

 

रिपोर्टर: अमित शुक्ला

और पढ़ें

[the_ad id="164"]