लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा, पलासियो मॉल और ट्रिपल आईटी तक पहुंचा बाढ़ का पानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ में गोमती नदी का बढ़ता जलस्तर अब कई इलाकों के लिए मुसीबत बन गया है, जनजीवन प्रभावित हुआ|

आईटी परिसर तक पहुंचा पानी

लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से शहर के कई इलाकों में बाढ़ का असर बढ़ता जा रहा है| बुधवार को नदी का पानी इकाना स्टेडियम के आसपास से आगे बढ़कर पलासियो मॉल और ट्रिपल आईटी परिसर तक पहुंच गया| परिसर में पानी भरने के बाद संस्थान ने अगले आदेश तक सभी शैक्षणिक गतिविधियां रोक दी हैं| एमटेक की निर्धारित परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं| हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया और परिसर की बिजली भी बंद कर दी गई|

यातायात प्रभावित

पलासियो मॉल के बेसमेंट तक पानी पहुंचने के बाद वहां सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाए गए| वाहनों की आवाजाही रोककर बेसमेंट में खड़ी गाड़ियों को बाहर निकलवाया गया| मॉल के सामने बने अंडरपास में पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ| आसपास स्थित एक निजी अस्पताल और आपदा प्रबंधन से जुड़ा मुख्यालय भी जलभराव की चपेट में आ गया| पलासियो से सुल्तानपुर रोड की ओर जाने वाली सड़क के कुछ हिस्सों में भी पानी जमा हो गया|

निकासी के हर-सम्भव प्रयास

इकाना स्टेडियम के पास पानी रोकने के लिए एलडीए ने नाले के आसपास बोरियां लगाई थीं और निकासी के लिए पंप लगाया था, लेकिन नदी का बहाव बढ़ने पर व्यवस्था टिक नहीं सकी| नगर निगम के इंजीनियरों के मुताबिक पंपिंग स्टेशन भी पानी में डूब गया| गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-7 तक पानी पहुंचने के बाद स्टेडियम के सामने जलभराव बढ़ा| एलडीए की टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बोल्डर और मिट्टी डालकर अस्थायी रोक बनाई, जिससे पानी का नया बहाव रुका और जलस्तर करीब छह इंच घटा| लोहरामऊ की मौर्या मार्केट में सहायता केंद्र बनाया गया है| पानी का दबाव बढ़ने पर गोमती बैराज का गेट भी बंद किया गया|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]