औरैया में फफूंद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एटीएम से छेड़छाड़ कर ग्राहकों के रुपये चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी एटीएम के कैश डिस्पेंस स्लॉट में धातु की पत्ती लगाकर ग्राहकों के रुपये फंसा देता था और उनके चले जाने के बाद रकम निकाल लेता

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 27 हजार रुपये नकद, सात एटीएम कार्ड और वारदात में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 26 वर्षीय आकाश कुशवाहा निवासी इंद्रानगर बैरी सवाई, थाना शिवली, कानपुर देहात के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को फफूंद क्षेत्र के इंडिया वन एटीएम में आरोपी ने पहले 500 रुपये निकाले और इसके बाद कैश स्लॉट में धातु की पत्ती लगा दी थी। इससे ग्राहकों के रुपये मशीन में फंस जाते थे। आरोपी ने पूछताछ में इटावा, उन्नाव समेत आसपास के जिलों में भी इसी तरीके से वारदात करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।









