नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, पुणे फार्महाउस में होगा अंतिम संस्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया| 75 साल की उम्र में उन्होंने गोवा स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली|

थिएटर से शुरू हुआ फिल्मी सफर

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया| शुरुआती जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह गोवा स्थित अपने घर पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी| इंडस्ट्री में शोक की लहर है| अगर बात करें उनकी फिल्मी जगत के सफर की तो उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत थिएटर से की थी|

इसके बाद 1978 में आई फिल्म ‘गमन‘ से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा| फिल्म ‘परिंदा’ में उनके अभिनय ने उन्हें खास पहचान दिलाई और इस भूमिका के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला| इसके बाद 1994 में रिलीज हुई ‘क्रांतिवीर‘ में उनके दमदार अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला| करीब पांच दशक के करियर में उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा के साथ थिएटर में भी अपनी अलग पहचान बनाई|

नाना पाटेकर की अंतिम इच्छा

नाना पाटेकर की अंतिम इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार पुणे स्थित उनके फार्महाउस में किया जाए| परिवार उनकी इस इच्छा के मुताबिक अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है| पुणे का यह फार्महाउस उनके लिए बेहद खास था, जहां वह परिवार के साथ सादगी भरा जीवन बिताते थे| करीब 27 एकड़ में फैली इस संपत्ति में वह खेती-बाड़ी भी करते थे| मुंबई की व्यस्त जिंदगी से दूर नाना को यहां समय बिताना पसंद था|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]