नमो भारत स्टेशन बनेंगे कला, संस्कृति और विरासत से जुड़ाव के मंच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेरठ। एनसीआरटीसी ने नमो भारत स्टेशनों को कला, संस्कृति और भारतीय विरासत से जोड़ने के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत नमो भारत स्टेशनों पर कला एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनियों, साहित्यिक कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, व्याख्यानों और विरासत से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत वाले दो प्रमुख शहरों को जोड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए दोनों संस्थाएं स्टेशनों को सांस्कृतिक गतिविधियों के जीवंत सार्वजनिक मंच के रूप में विकसित करने की दिशा में काम करेंगी।

एनसीआरटीसी के मुताबिक नमो भारत कॉरिडोर पर रोजाना करीब 1.1 लाख यात्री सफर कर रहे हैं। कॉरिडोर अब तक 4.5 करोड़ कम्यूटर ट्रिप्स का आंकड़ा भी पार कर चुका है। ऐसे में स्टेशनों के माध्यम से बड़ी संख्या में यात्रियों तक भारतीय कला और संस्कृति को पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

आईजीएनसीए अपनी विशेषज्ञता के जरिए देश की कला, संस्कृति और विरासत से जुड़ी सामग्री एवं कार्यक्रम उपलब्ध कराएगा। इस पहल से छात्रों, कलाकारों, शिक्षण संस्थानों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी नमो भारत स्टेशनों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]