पटना में वोटर लिस्ट और SIR के विरोध में महागठबंधन का प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

में वोटर लिस्ट और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे को लेकर महागठबंधन का विरोध प्रदर्शन जारी है। बुधवार को आरजेडी कार्यालय से इनकम टैक्स चौराहे तक महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता मार्च करते हुए पहुंचे। हाथों में पार्टी के झंडे लिए प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

इनकम टैक्स चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। आरजेडी नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR और वोटर लिस्ट से जुड़े मुद्दों को लेकर उनकी चिंताओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

आरजेडी कार्यकर्ताओं ने कहा कि SIR के खिलाफ उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। पार्टी की ओर से 8 अक्टूबर को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन मार्च निकालने का ऐलान किया गया है। महागठबंधन नेताओं का कहना है कि वोटर लिस्ट से जुड़े मुद्दों को लेकर वे लगातार अपनी आवाज उठाते रहेंगे। अब 8 अक्टूबर को होने वाले राजभवन मार्च पर सभी की नजरें टिकी हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]