मां शाकुंभरी देवी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सहारनपुर। आगामी मां शाकुंभरी देवी मंदिर परिसर में लगने वाले मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, आपदा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों के कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, जबकि एक अस्थायी थाना भी स्थापित किया जाएगा।

मंदिर परिसर में बारिश या अन्य कारणों से पानी आने की समस्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से विशेष प्लान तैयार किया गया है। वहीं किसी भी आपदा की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है।

प्रशासन का उद्देश्य मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]