शाहजहांपुर में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा, 2047 तक विकसित भारत का संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष की सेवा यात्रा के अवसर पर बुधवार को शाहजहांपुर में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली गई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शाहजहांपुर प्रभारी दुर्विजय सिंह शाक्य की अध्यक्षता में यात्रा खिरनी बाग रामलीला मैदान से शुरू होकर सदर बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शहीद उद्यान पहुंची, जहां इसका समापन हुआ

यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सरकार के प्रमुख के तौर पर अपनी सेवा यात्रा शुरू की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन का प्रमुख आधार जनसेवा और राष्ट्र निर्माण रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य सामूहिक प्रयास से ही पूरा होगा। सेवा ज्योति कलश यात्रा के जरिए सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जा रहा है।

यात्रा में जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, सांसद अरुण कुमार सागर, विधायक सलोना कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]