ठूठीबारी में नशीली दवाओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाइयां बरामद की हैं। तस्करी में प्रयुक्त एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई। ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मामले में थाना ठूठीबारी पर मु0अ0सं0 138/26 के तहत धारा 8, 22(c), 23(c) एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद नशीली दवाइयों और मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद रिमांड के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]