मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 8 को कुशीनगर में विरोध प्रदर्शन करेगी सपा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर में समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। सपा 8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ और ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा निकालेंगे।

सोमवार को पडरौना स्थित लोहिया भवन में जिलाध्यक्ष राम अवध यादव की अध्यक्षता में हुई प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी गई। सपा के मुताबिक पदयात्रा पार्टी कार्यालय से शुरू होकर कलक्ट्रेट तक जाएगी।

इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। सपा नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तारी की मांग भी उठाई।

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचने की अपील की। प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व मंत्री जावेद इकबाल, पूर्व विधायक कासिम अली, संतोष तिवारी, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी विक्रमा यादव, विजेन्द्र पाल उर्फ बब्लू यादव समेत बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुशीनगर – साजिद अंसारी

और पढ़ें

[the_ad id="164"]