वार्ड नंबर 8 में पेड़ों की नीलामी, वी.के. टिम्बर ने लगाई 80 हजार की सर्वाधिक बोली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज के सभागार में वार्ड नंबर 8 में स्थित पेड़ों की नीलामी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। नीलामी की अध्यक्षता तहसीलदार पंकज शाही ने की। प्रक्रिया में कुल चार फर्मों ने भाग लिया।

नीलामी की शुरुआत ₹73,000 की बोली से हुई। इसके बाद प्रतिभागी फर्मों ने क्रमशः बोली बढ़ाई। प्रतिस्पर्धा के बाद वी.के. टिम्बर ने ₹80,000 की सर्वाधिक बोली लगाई। सर्वाधिक बोली के आधार पर नीलामी प्रक्रिया को संपन्न घोषित किया गया।

इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा, सभासद लालजी गुप्ता, सभासद सदरे आलम, प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव, संपत्ति लिपिक इम्तियाज, ओम प्रकाश, लाल श्रीवास्तव, राजन प्रोजेक्ट एनालिस्ट अभय कुमार गुप्ता तथा गोविन्द वेदकर सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे। अधिकारियों और उपस्थित प्रतिभागियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]