मथुरा के वृंदावन से संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रसिक दुलारी सीढ़ियों से ऊपर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके कपड़ों पर खून जैसे निशान नजर आ रहे हैं।
वीडियो में सीढ़ियां चढ़ते समय उनके चलने का तरीका भी सामान्य से अलग दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ लोगों का दावा है कि रसिक दुलारी के शरीर के निचले हिस्से में गंभीर चोट लगी थी, जिसकी वजह से कपड़ों पर खून जैसे निशान दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे निशानों और चोट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रही स्थिति की वास्तविक वजह क्या है, इसकी भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से प्रसारित होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल वीडियो की सत्यता और रसिक दुलारी की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।









