ओवैसी का सपा को गठबंधन ऑफर, बोले- मुसलमान किसी की बपौती नहीं, साथ नहीं आए तो अकेले लड़ेंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी ने सपा और INDIA गठबंधन के सामने साथ आने का प्रस्ताव रखा और मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति पर सवाल उठाए.

मुसलमानों केवल वोट बैंक- ओवैसी

उत्तर प्रदेश की आगामी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है| AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन के सामने साथ आने का प्रस्ताव रखा है| इसके साथ ही उन्होंने मुसलमानों को केवल वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए और इसकी कड़ी आलोचना की|

बता दें कि उन्होंने तीसरी बार बीजेपी सरकार बनने से रोकने के लिए प्रस्ताव भेजा है और चेतावनी भी दी है कि अगर समाजवादी पार्टी हाथ मिलाने से इंकार करती है तो वो अकेले ही चुनाव लड़ेंगे| श्रावस्ती में हुए एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सपा और INDIA गठबंधन पर निशाना साधा है|

प्रस्ताव को कमजोरी न समझें

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश समेत देश के करीब 20 करोड़ मुसलमान किसी की बपौती नहीं हैं| उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक दल मुस्लिम समुदाय को सिर्फ वोट बैंक समझते हैं या उसे अपनी बपौती मानकर चलते हैं, तो आने वाले चुनाव में उन्हें इसका जवाब मिल जाएगा| उन्होंने पार्टी के सामने गठबंधन का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार नहीं बनाना चाहिए|

बीजेपी को रोकने के लिए उन्होंने सपा और INDIA गठबंधन से साथ आने की अपील की| हालाकि उन्होंने यह भी कहा कि उनके प्रस्ताव को कमजोरी न समझा जाए| उनका कहना है कि अगर पार्टी उनके गठबंधन को स्वीकार नहीं करती तो वे अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]