जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में गोकशी की कोशिश कर रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश घायल हो गए, जबकि छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ग्राम पावटी के आम के बाग में प्रतिबंधित पशु का कटान करने की फिराक में थे। मौके से एक जीवित प्रतिबंधित पशु, तीन अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, होंडा सिटी कार, मोटरसाइकिल और कटान के उपकरण बरामद हुए हैं।
पकड़े गए आरोपियों पर विभिन्न जनपदों में गोकशी, हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत करीब चार दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। बाइट दीपक चतुर्वेदी, सीओ गढ़मुक्तेश्वर
रिपोर्ट: दीपक कश्यप









