नगर निगम की लापरवाही उजागर, रिंग रोड की सर्विस लेन बनी कूड़े का ढेर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिनी स्टेडियम के सामने सड़क किनारे फैला कूड़ा, राहगीरों और खिलाड़ियों को हो रही परेशानी

लखनऊ। राजधानी में नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर निगम जोन-7 के अंतर्गत रिंग रोड स्थित मिनी स्टेडियम के सामने सर्विस लेन पर जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। लंबे समय से जमा कूड़े के चलते राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क किनारे पड़े कूड़े से गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। वहीं मिनी स्टेडियम में खेलकूद के लिए आने वाले बच्चों को भी इसी गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता है। कूड़े के कारण मच्छर और अन्य कीट पनपने से लोगों को बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।

सबसे बड़ी चिंता यह है कि जिस स्थान पर बच्चे खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों के लिए पहुंचते हैं, उसके ठीक सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि तत्काल कूड़ा हटवाकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि राहगीरों और खिलाड़ियों को राहत मिल सके।

अब सवाल यह है कि नगर निगम की नजर के सामने मौजूद इस कूड़े के ढेर की सफाई कब होगी और जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का स्थायी समाधान कब करेंगे?

रिपोर्ट- दीपक सिंह गौर

और पढ़ें

[the_ad id="164"]