पीएम मोदी और सीएम योगी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा था। वीडियो में युवक अपना नाम शिवा बता रहा था।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

कल्याणपुर एसीपी के मुताबिक, सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच की गई और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस वीडियो की सत्यता, रिकॉर्डिंग के स्थान और युवक द्वारा कही गई बातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और दावों को बिना पुष्टि के आगे प्रसारित न करने की अपील की है।

कानपुर से रिपोर्टर विपिन सागर

और पढ़ें

[the_ad id="164"]