रायबरेली में लोकेटर के घर पुलिस की छापेमारी, लाखों की नकदी और चेक बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट, लखनऊ के सर्च वारंट के आधार पर पुलिस ने लालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक लोकेटर के घर देर रात छापेमारी की। करीब पांच घंटे तक चली तलाशी के दौरान पुलिस को लाखों रुपये की नकदी, कई चेक और महत्वपूर्ण डाटा समेत अन्य सामग्री बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि पूरा मामला 11 नवंबर 2025 को ओवरलोड वाहनों से कथित अवैध वसूली से जुड़ा है। इसी मामले में उत्तर प्रदेश एसटीएफ द्वारा कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट, लखनऊ के सर्च वारंट पर पुलिस ने लोकेटर के घर तलाशी अभियान चलाया।

देर रात शुरू हुई कार्रवाई करीब पांच घंटे तक चली। पुलिस ने तलाशी के दौरान बरामद नकदी, चेक, डाटा और अन्य सामग्री को कब्जे में लिया। बताया गया है कि बरामद सामान को लखनऊ स्थित कोर्ट में पेश किया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बरामद नकदी और दस्तावेजों से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

रिपोर्ट: मनीष अवस्थी, रायबरेली

और पढ़ें

[the_ad id="164"]