छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में छात्रों को मिली आर्थिक सहायता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन के नवीन सभागार में समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लखनऊ से लाइव मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश स्तर पर करीब 148 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति राशि 4.60 लाख से अधिक छात्रों के खातों में वितरित की गई। इसी क्रम में जनपद महराजगंज के छात्र-छात्राओं को भी छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। छात्रवृत्ति मिलने से विद्यार्थियों में खुशी का माहौल रहा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने में सहायता प्रदान करना है, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित न हो।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, परियोजना निदेशक राम दरश, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नरेश यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सानंदन पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष जय हिंद चौधरी सहित विभागीय अधिकारी, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने छात्रों को छात्रवृत्ति का सदुपयोग करते हुए अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]