यूपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव, आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश अध्यक्ष की कमान, अजय राय हुए पदमुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है. कांग्रेस ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अराधना मिश्रा को नियुक्त किया है. इससे पहले अजय राय इसकी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जिन्हें पदमुक्त कर दिया गया है.

आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनी प्रदेश अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव से पहले कांग्रेस ने पार्टी में बड़ा फेरबदल किया है. कांग्रेस ने प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. बता दें कि इसके पहले प्रदेश की विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. उनके राजनीतिक सफर की बात करें तो वह प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से लगातार तीन बार विधायक चुनी गई हैं. उन्होंने 2014 के उपचुनाव से विधानसभा चुनावी राजनीति में कदम रखा और इसके बाद 2017 और 2022 में भी रामपुर खास से जीत दर्ज की. अराधना वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी हैं.

आगामी चुनाव की तैयारियां तेज

आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर सभी पार्टी अपनी- अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. ऐसे में कांग्रेस का यह फैसला राजनीति दृष्टि से बड़ा बदलाव माना जा रहा है. यूपी में इस पार्टी की मात्र दो विधायक वाली पार्टी है. इसके साथ ही बात करें अजय राय की तो साल 2024 से पहले उन्हें 2023 में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया था, इनके नेतृत्व में पार्टी ने 6 सांसद मिले।

इमरान मसूद और देविंदर निषाद को भी मिली जिम्मेदारी

आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी कांग्रेस की कमान सौंपने के साथ ही पार्टी ने संगठन में कई अहम बदलाव किए हैं। सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, देविंदर निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा फरेंदा से विधायक चौधरी वीरेंद्र सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नया नेता नियुक्त किया गया है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]