पटना। रिपोर्ट- रमण कुमार। जन सुराज पार्टी के दूसरे स्थापना दिवस के अवसर पर पटना के बिहटा स्थित बिहार नवनिर्माण आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान नेताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों एवं आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी हिस्सा लिया। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और बिहार में जन सुराज के अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के विचारों और उद्देश्यों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने भी संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने कहा कि जन सुराज बिहार के विकास और बेहतर व्यवस्था को लेकर अपना अभियान जारी रखेगा।









