पटना में SIR के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, कांग्रेस की गैरमौजूदगी से उठे सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद SIR के मुद्दे पर देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार को पटना के गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के नीचे लेफ्ट पार्टियों और राजद नेताओं ने प्रदर्शन किया। हालांकि कार्यक्रम में कांग्रेस का कोई प्रमुख नेता नजर नहीं आया, जिससे विपक्षी गठबंधन के बीच आपसी तालमेल को लेकर सवाल उठने लगे।

प्रदर्शन के दौरान भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने SIR प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि SIR के तहत बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और इसके लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए।

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दल देश के विभिन्न जिलों में SIR के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची में नामों की पुनः जांच और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं की अनुपस्थिति पटना के इस कार्यक्रम में चर्चा का विषय बनी रही।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]