भारत-नेपाल सीमा पर 450 बोतल नेपाली शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में निचलौल पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 450 बोतल अवैध नेपाली देशी शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 2 अक्टूबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में थाना निचलौल पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग कर रही थी।

चेकिंग के दौरान ग्राम शितलापुर, सीमा स्तंभ संख्या 502 से करीब 10 मीटर की दूरी पर टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 450 बोतल अवैध नेपाली देशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना निचलौल में मु0अ0सं0 0266/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर शराब समेत अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस और एसएसबी के संयुक्त समन्वय से लगातार चेकिंग एवं निगरानी अभियान जारी है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]