गांधी जयंती पर 105 फीट ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, पालिका अध्यक्ष ने नगर को किया समर्पित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नौतनवा, महराजगंज। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नौतनवा नगर के छपवा स्थित शहीद स्मारक के पास 105 फीट ऊंचे विशाल तिरंगे का लोकार्पण कर नगर को समर्पित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाया।

कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेटों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तिरंगे की लंबाई 20 फीट और चौड़ाई 30 फीट है। 105 फीट की ऊंचाई पर लहराता विशाल तिरंगा नगर के आकर्षण का नया केंद्र बन गया है।

पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह नगर के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि नौतनवा में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और नागरिकों का स्वागत अब विशाल तिरंगे से होगा। इसकी मौजूदगी से पूरे नगर में देशभक्ति की भावना और मजबूत होगी।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। लोगों ने तिरंगे को नमन करते हुए देश के प्रति सम्मान और एकजुटता का संदेश दिया।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, अभय कुमार, राहुल दूबे, संजय पाठक, अजय दूबे, राशिद कुरैशी, अमित यादव, अशोक रौनियार, जनमेजय सिंह, नर बहादुर राना, डीबी गुरुंग, मनोज थापा, रिखीराम थापा, श्याम किशोर, चंद्रमोहन जायसवाल, हेमबहादुर आले, विजय उपाध्याय, संतोष पाण्डेय, रवि तिवारी, प्रमोद पाठक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]