कानपुर में स्कूल बस और डंपर की भीषण भिड़ंत, विज्ञान शिक्षिका की मौत; कई छात्र घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे पर हरबसपुर गांव के पास स्कूल बस और डंपर की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में विज्ञान शिक्षिका ऐश्वर्या श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई छात्र और शिक्षक घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि स्कूल बस में करीब 35 लोग सवार थे और सभी गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान हरबसपुर गांव के पास बस की डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में घायल छात्रों और शिक्षकों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दो छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। छात्र रौनक की आंख में कांच घुसने की बात सामने आई है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर बिधनू पुलिस भी मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]