फर्रुखाबाद में नाबालिग किशोरी समेत प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाया, हालत गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्रुखाबाद। शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक और नाबालिग किशोरी के जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। दोनों को गंभीर हालत में पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय युवक और गांव की ही 14 वर्षीय किशोरी के बीच कथित प्रेम संबंध थे। किशोरी के परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने विरोध किया। इसके बाद दोनों के एक बाग में जाने और वहां विवाह की रस्में निभाने की बात सामने आई है।

आरोप है कि दोनों ने इसके बाद कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नाबालिग से जुड़े मामले में पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]