उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पनियरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज निषाद (उम्र लगभग 23 वर्ष) पुत्र बालकेश, निवासी ग्राम मुहद्दीनपुर, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पनियरा में मु०अ०सं० 291/2026 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत था।

पनियरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]