50 लीटर कच्ची शराब के साथ झारखंड का आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कसया। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कसया पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली 1.5 किलो नौसादर, एक किलो यूरिया और 25 किलो गुड़ भी बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान तिम्बा उरांव (55) पुत्र तंगलू उरांव, निवासी कमलपुर, थाना भरनो, जनपद गुमला, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे मैनपुर दीनापट्टी क्षेत्र से गुरुवार को तड़के करीब 2:15 बजे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से कच्ची शराब और शराब बनाने की सामग्री बरामद हुई।

पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह, उपनिरीक्षक सुमित कुमार, कांस्टेबल विनोद यादव, मनोज कुमार और इंद्रेश कुमार शामिल रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]