अमेठी में तैनात महिला आरक्षी ने कानपुर स्थित घर में फांसी लगाकर जान दी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर। रेउना थाना क्षेत्र के ग्राम गिरसी में अमेठी में तैनात एक महिला आरक्षी ने अपने घर की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसीपी घाटमपुर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बताया जा रहा है कि महिला आरक्षी घर पहुंचने के करीब एक घंटे बाद कमरे में चली गई थीं। कुछ देर बाद परिजनों ने उन्हें फांसी के फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम पैनल और वीडियोग्राफी के साथ कराया जाएगा।

मृतका की तैनाती अमेठी जिले के मोहनगंज थाने में थी और करीब छह महीने पहले ही उनकी पुलिस विभाग में ज्वाइनिंग हुई थी। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजन भी घटना के कारणों के संबंध में कोई निश्चित जानकारी नहीं दे सके हैं।

पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही अमेठी के मोहनगंज थाने से संपर्क कर उनकी तैनाती और अन्य संबंधित तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

डीसीपी साउथ दीपेन्द्र नाथ चौधरी के मुताबिक, परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]