बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, खाली महिला सीटों पर पुरुष अभ्यर्थियों को मौका देने की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना। गर्दनीबाग धरना स्थल पर बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। विज्ञापन संख्या 02/2025 के अभ्यर्थियों ने भर्ती में खाली रह गई महिला सीटों पर निर्धारित मानकों के अनुसार योग्य पुरुष अभ्यर्थियों को मौका देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने नग्न धड़ प्रदर्शन कर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। प्रदर्शन में शिक्षक गुरु रहमान भी अभ्यर्थियों के समर्थन में शामिल हुए।

अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल और ड्राइविंग टेस्ट भी पास किया है, लेकिन इसके बावजूद नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। उनका आरोप है कि भर्ती में देरी के कारण कई अभ्यर्थियों की उम्र सीमा निकलती जा रही है।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि खाली रह गई महिला सीटों को अगली भर्ती के लिए छोड़ने के बजाय नियमों के तहत योग्य पुरुष अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाए। अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे कई दिनों से गर्दनीबाग में धरना दे रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। वहीं, गुरु रहमान ने भी सरकार से अभ्यर्थियों की मांगों पर जल्द विचार करने की अपील की।

रिपोर्ट: रमण कुमार | पटना

और पढ़ें

[the_ad id="164"]