पीडब्ल्यूडी के निर्माण कार्य पर उठे सवाल, पार्षद ने जांच की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर के कल्याणपुर दक्षिण वार्ड-19 में पीडब्ल्यूडी के निर्माण कार्य को लेकर पार्षद ने सवाल उठाए हैं। पार्षद ज्योति दिनेश पासवान ने विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजकर सड़क और नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। पत्र में निर्माण कार्य के बाद जलभराव और सड़क की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई गई है। पार्षद ने पूरे मामले की मौके पर जांच कराकर मानकों के अनुरूप कार्य कराने की मांग की है।
वीओ
कल्याणपुर दक्षिण वार्ड-19 की पार्षद ज्योति दिनेश पासवान ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को पत्र भेजा है। पत्र के मुताबिक, क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क और नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। पार्षद ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

पार्षद का कहना है कि कुछ स्थानों पर सड़क और नाले की स्थिति को लेकर समस्या सामने आई है और जलभराव की स्थिति भी बन रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है।
साथ ही पार्षद ने निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराने और जांच में खामियां मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है।
अब देखना होगा कि पीडब्ल्यूडी इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]