दुकान बंद करने से पहले बिजली के सभी स्विच करें ऑफ, आग लगने पर तत्काल 112 पर दें सूचना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। आग की घटनाओं से बचाव और जनसुरक्षा को लेकर महाराजगंज फायर सर्विस के अधिकारी एफएसओ राजेंद्र प्रसाद ने लोगों को जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि थोड़ी सी सतर्कता बरतकर आग लगने की कई घटनाओं को रोका जा सकता है।

एफएसओ राजेंद्र प्रसाद ने विशेष रूप से दुकानदारों से अपील की कि दुकान बंद करने से पहले पूरे परिसर की बिजली व्यवस्था की अच्छी तरह जांच कर लें। दुकान की सभी लाइटें बंद करने के साथ-साथ बिजली के स्विच भी ऑफ कर दें। अनावश्यक रूप से बिजली के उपकरण चालू छोड़कर दुकान बंद न करें। उन्होंने कहा कि विद्युत उपकरणों में शॉर्ट सर्किट आग लगने का एक प्रमुख कारण हो सकता है, इसलिए दुकान बंद करते समय बिजली के कनेक्शन की जांच करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी आग लगने की घटना होती है तो घबराएं नहीं और तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर इसकी सूचना दें। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने और लोगों की सुरक्षा के लिए हरसंभव सहायता करेगी।

उन्होंने कहा कि आग से बचाव के लिए सावधानी और समय पर सूचना देना बेहद महत्वपूर्ण है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]