महराजगंज पुलिस के दो कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। महराजगंज पुलिस विभाग में दीर्घकाल तक अपनी सेवाएं देने के बाद बुधवार को सेवानिवृत्त हुए दो पुलिस कर्मियों को पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को भेंटकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

सेवानिवृत्त होने वालों में मुख्य आरक्षी चालक सुरेंद्र प्रताप सिंह और कुक नवल किशोर कुशवाहा शामिल रहे। दोनों पुलिस कर्मियों ने महराजगंज सहित विभिन्न जनपदों में अपने सेवाकाल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ दायित्वों का निर्वहन किया।

विदाई समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक दी गई उनकी सेवाएं सराहनीय और स्मरणीय रहेंगी। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]