अलीगढ़ ब्रेकिंग: कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच मारपीट, मुकदमा दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपी पुरुष अधिवक्ता के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के बाद दोनों अधिवक्ताओं के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि पुरुष अधिवक्ता ने महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोगों ने बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। महिला अधिवक्ता ने थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अधिवक्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]