विकासखंड निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय हिंदू परिषद की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट योगदान देने पर क्षेत्र के तीन युवाओं को सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष गौरव दुबे ने समाजसेवी नवीन चौधरी, मिथिलेश कुमार और संजय यादव को संगठन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर उनका नागरिक अभिनंदन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव दुबे ने कहा, “सनातन धर्म की रक्षा, उसकी समृद्ध परंपराओं का संरक्षण और समाज को सही मार्ग पर ले जाना ही हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य है।
समाज सेवा और धर्म रक्षा के प्रति समर्पित इन युवा भाइयों को सम्मानित कर संगठन गौरवान्वित महसूस कर रहा है।”इस अवसर पर जय गोविंद वर्मा, अरविंद उर्फ पिंकू चौधरी, राम नवल यादव, और रितेश मद्धेशिया, काजल खान, रवि,जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व संगठन से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









