गणेश विसर्जन के बाद कथित फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र में गणेश चतुर्थी विसर्जन के बाद कथित फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

वायरल वीडियो में कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं और इसी दौरान कथित तौर पर फायरिंग किए जाने का दृश्य नजर आ रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वायरल वीडियो कब और कहां का है तथा इसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान क्या है। साथ ही कथित फायरिंग में इस्तेमाल हथियार और घटना की वास्तविकता की भी जांच की जा रही है।

पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट: विपिन सागर, कानपुर

और पढ़ें

[the_ad id="164"]