पांच दिनों से बिजली गुल, अंधेरे में रात गुजार रहे नई बस्ती के लोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न आने के कारण मोहल्लेवासी रात के समय अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में बिजली नहीं होने के कारण घरों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कई लोग गर्मी और मच्छरों से परेशान होकर सड़कों पर चारपाई डालकर या टहलकर रात गुजार रहे हैं।

मोहल्लेवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि लगातार मच्छरों के बीच रहने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने पर बिजली विभाग के कर्मचारी समस्या के समाधान के बजाय उन्हें टरकाते नजर आ रहे हैं। पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है।

मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]