निचलौल सीओ ने सोहगीबरवा बाढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को सतर्क रहने की दी सलाह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत सोहगीबरवा में सोमवार को क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

सीओ ने ग्रामवासियों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय बाढ़ का है, ऐसे में सभी लोग सतर्क रहें और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि बाढ़ का पानी बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर शरण लें तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान सोहगीबरवा थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ग्रामीणों को आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए कहा। अधिकारियों ने क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]