स्लग: चैनपट्टी खालवा में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे डीएम-एसपी, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर में नरायणी नदी के बढ़े जलस्तर के बीच प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। चैनपट्टी खालवा में जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ और बांध की स्थिति का जायजा लिया। नदी के मिड-स्ट्रीम में करीब 20 लोगों के फंसे होने की सूचना के बाद उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। मौके पर पीएसी फ्लड कंपनी की मोटर बोट लगाई गई है, जबकि दो और मोटर बोट खड्डा की ओर से पहुंच रही हैं।

वीओ: कुशीनगर के चैनपट्टी खालवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने अधिकारियों से मौके की जानकारी ली। डीएम ने बताया कि नदी में छोड़े गए पानी के चलते बांध किनारे बसे गांवों में जलप्लावन की स्थिति बनी है। पिछले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर सीपेज और कटान की भी शिकायत सामने आई है। बांध की सुरक्षा को लेकर सिंचाई विभाग की डेडिकेटेड टीम लगातार मौके पर काम कर रही है।

रैट होल्स, सीपेज और कटान वाले स्थानों को चिन्हित कर तत्काल मरम्मत का काम किया जा रहा है। तेज जलधारा के कारण जहां रिसाव की स्थिति बनी है, वहां भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच चैनपट्टी गांव के सामने नदी के मिड-स्ट्रीम में करीब 20 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। मौके पर एक मोटर बोट मौजूद है, जबकि दो अन्य मोटर बोट खड्डा की ओर से भेजी जा रही हैं।

प्रशासन का कहना है कि सभी लोगों को सुरक्षित निकालना प्राथमिकता है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री की भी व्यवस्था की गई है। प्रशासन के मुताबिक पहले ड्राई राशन और कुक्ड फूड का वितरण किया जा चुका है और जरूरत के मुताबिक आगे भी राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें 24 घंटे मौके पर तैनात हैं।

रात में राहत कार्य के लिए पर्याप्त प्रकाश की भी व्यवस्था की गई है। हालांकि प्रशासन के मुताबिक अब जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। वाल्मीकि बैराज से पहले छोड़ा गया पानी आगे निकल चुका है। सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर छोड़े गए पानी के भी शाम तक आगे निकल जाने की संभावना जताई गई है। पिछले करीब आठ घंटे से बारिश नहीं होने के कारण स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]