जदयू के प्रदेश कार्यालय में आज जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, लेसी सिंह और सुनील कुमार ने जनता की समस्याओं को सुना और त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
जनसुनवाई के बाद मंत्रियों ने मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। मंत्रियों ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। SIR को लेकर कहा कि जहां विपक्ष की सरकार बनती है वहां वोट चोरी नहीं होती और जहां एनडीए की सरकार बनती है वहां वोट चोरी हो जाती है।
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजनीतिक रूप से हताश विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर अमर्यादित टिप्पणी कर जनादेश का अपमान कर रहा है।
वहीं मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए अभया ब्रिगेड का गठन किया गया है।
मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोप बेबुनियाद हैं। विपक्ष के पास जनहित का कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए जनता को भ्रमित कर रहा है।
रिपोर्ट रमण कुमार
पटना









