एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का सरकार और चुनाव आयोग पर हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पार्टी के एमएलसी उम्मीदवार अनुज सिंह पर लगे आरोपों को लेकर कहा कि यदि मामले में एफआईआर दर्ज होती है या कोर्ट के स्तर पर कोई तथ्य सामने आता है, तो पार्टी उचित कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि एमएलसी और एमएलए चुनाव में जन सुराज अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेगा।

प्रशांत किशोर ने अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने चिराग पासवान के अपराध संबंधी बयान का हवाला देते हुए बिहार की राजनीति पर सवाल उठाए। किशोर ने कहा कि मतदाताओं को अपने वोट के जरिए ऐसे लोगों को चुनने से बचना चाहिए, जिनकी पृष्ठभूमि को लेकर सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने बांकीपुर में अपने राजनीतिक प्रयोग का जिक्र करते हुए एनडीए और आरजेडी दोनों पर अपनी बात रखी।

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी प्रशांत किशोर ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जन सुराज वर्ष 2021 से ही मतदाता सूची, चुनाव की तारीख, आचार संहिता और चुनाव के दौरान पैसे के इस्तेमाल जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाता रहा है। उनका आरोप है कि आयोग के फैसलों से सत्तारूढ़ दल को लाभ पहुंचता है।

रिपोर्ट : रमण कुमार, पटना

और पढ़ें

[the_ad id="164"]