हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में बदमाशों ने कैंटर चालक समेत तीन लोगों को बंधक बनाकर कपड़ा लदा कैंटर लूट लिया। छह से सात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और तीनों को अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के जंगल में फेंककर फरार हो गए। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
वारदात गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के पलवाड़ा रोड स्थित बलवापुर गांव के पास सुबह करीब तीन बजे की है। बदमाशों ने कैंटर रोककर चालक और दो हेल्परों को बंधक बनाया और कपड़े सहित कैंटर लूटकर फरार हो गए। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश और कैंटर की बरामदगी में जुटी है।
लोकेशन – हापुड़
रिपोर्ट – दीपक कश्यप









