कानपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण के अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ करने तथा मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर जल्द ही कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम किया जाएगा।

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, कथित वोट चोरी और साजिश के आरोपों की जांच कर मुकदमा दर्ज करने तथा पिछले पांच विधानसभा चुनावों में कथित अनियमितताओं की जांच कराने समेत तीन प्रमुख मांगें रखीं। पार्टी ने संबंधित चुनाव परिणामों की समीक्षा कर दोबारा निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग भी उठाई।

जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस मतदाता अधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता के मुद्दे को लेकर अपना विरोध जारी रखेगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]