बारिश के बीच कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी, एक ही परिवार के 8 लोग मलबे में दबे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर। कल्याणपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित कैधा नयापुरवा गांव में सोमवार तड़के बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश के चलते एक जर्जर कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त घर में सो रहे एक ही परिवार के आठ लोग मलबे में दब गए।

बताया जा रहा है कि मुन्ना सिंह का कच्चा मकान जर्जर हालत में था। सोमवार तड़के करीब तीन बजे छप्पर से सटी दीवार अचानक गिर गई, जिसके नीचे मुन्ना सिंह, उनकी पत्नी और छह बच्चे दब गए।

दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने हाथों से मलबा हटाकर सभी आठ लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सीएचसी कल्याणपुर ले जाया गया।

डॉक्टरों ने चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एलएलआर अस्पताल रेफर किया। गंभीर घायलों में मुन्ना सिंह, रमाकांती, अंजलि और शुभम शामिल बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन ने भी मामले की जानकारी जुटाई। लगातार बारिश के बीच हुए इस हादसे से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

कानपुर से विपिन सागर रिपोर्टर के साथ रवि कुशवाहा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]