मेरठ। भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नितेश पवार के नेतृत्व में मेरठ RTO कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। संगठन ने आरोप लगाया कि घरों से बिना नोटिस वाहनों को उठाया जा रहा है, जिसे संगठन ने अनुचित बताते हुए विरोध जताया।
प्रदेश अध्यक्ष नितेश पवार ने आरोप लगाया कि पुराने वाहनों को खरीदने वाले कबाड़ कारोबारियों से मिलीभगत के चलते कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने RTO विभाग में भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए और कहा कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन की ओर से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
वहीं, प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता RTO कार्यालय पर मौजूद रहे। संगठन ने वाहन कार्रवाई से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और नियमानुसार प्रक्रिया अपनाने की मांग की।
मामले में ARTO विकास कुमार यादव का पक्ष भी लिया गया है। संगठन की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
रिपोर्ट: उज्जवल रस्तोगी, मेरठ









