मेरठ। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मेरठ में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता कमिश्नरी और डीएम कार्यालय के आसपास जुटे और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” और “बीजेपी हटाओ, देश बचाओ” जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी नारेबाजी करते हुए “चुनाव आयुक्त हटाओ, लोकतंत्र बचाओ” का नारा लगाया।
कांग्रेस नेताओं ने SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़े बदलावों को लेकर जवाबदेही की मांग की। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर SIR-2026 से संबंधित मतदाता सूची और सेवाएं उपलब्ध हैं।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर और तालियां बजाकर अपना विरोध जताया।
रिपोर्ट: उज्जवल रस्तोगी, मेरठ









