कुत्ते को बचाने के प्रयास में खाई में घुसी यात्रियों से भरी मिनी बस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर। सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलावठी रोड स्थित गांव मंडावरा के पास अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में यात्रियों से भरी एक प्राइवेट मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा धंसी। बस में एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक मिनी बस गांव गेसूपुर से गौतमबुद्धनगर के कासना जा रही थी। अचानक सड़क पर जानवर आ जाने के बाद चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मिनी बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]