संयुक्त निदेशक ओमकार शुक्ल के सेवानिवृत्ति सम्मान में आयोजित हुआ समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेरठ। भूड़बराल जनता इंटर कॉलेज में संयुक्त निदेशक, मेरठ मंडल ओमकार शुक्ल के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उनका सेवानिवृत्तिकाल 30 सितंबर 2026 को पूर्ण हो रहा है। इसी अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से उनके सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक ओमकार शुक्ल के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) मेरठ, डीडीआर मेरठ सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने शिक्षा विभाग में उनके कार्यकाल और योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

समारोह के दौरान इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की।

रिपोर्ट: उज्जवल रस्तोगी, मेरठ

और पढ़ें

[the_ad id="164"]