पितृ पक्ष में पितरों के कल्याण के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहराइच। पितृ पक्ष के अवसर पर पितरों की शांति और कल्याण के लिए शहर के प्रसिद्ध राणी सती मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति की ओर से आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम 26 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।

कथा का वाचन मुंबई से पधारे परम पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा किया जाएगा। आयोजन को लेकर हुई प्रेसवार्ता में स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि पितृ पक्ष पितरों को समर्पित होता है। इस दौरान श्रद्धालु अपने पूर्वजों की शांति और कल्याण के लिए धार्मिक अनुष्ठान करते हैं।

उन्होंने श्रद्धालुओं से भागवत कथा में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की। आयोजकों के अनुसार कथा प्रतिदिन दोपहर से देर शाम तक चलेगी। मंदिर समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होने का आह्वान किया है।

रिपोर्ट: अनिरुद्ध मिश्रा, बहराइच

और पढ़ें

[the_ad id="164"]