विकास खंड निचलौल के विभिन्न ग्राम सभाओं में पहुंची ‘सीमा शौर्य जागरण यात्रा’ का स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने अत्यंत उत्साह एवं गर्मजोशी के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया। यात्रा के गुरली शिव मंदिर, सबया हनुमान मंदिर, दुर्गवालिया, कटहरी, जहदा एवं बलहखोर पहुंचते ही समूचा क्षेत्र भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। स्थान-स्थान पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और जोरदार पुष्पवर्षा के साथ यात्रियों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा, देश की अखंडता और सीमावर्ती क्षेत्रों में जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।वक्ताओं ने सीमा शौर्य जागरण यात्रा के मुख्य बिंदुओं को रेखांकित किया:
राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता: देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा की चुनौतियों के प्रति प्रत्येक नागरिक को सजग और जागरूक करना। सीमावर्ती गांवों और कस्बों में राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और सामाजिक एकजुटता की भावना को मजबूत बनाना।
सीमा सुरक्षा, राष्ट्र रक्षा के मूल मंत्र के साथ आम नागरिकों व युवाओं को राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित करना।अखिल भारतीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष गौरव दुबे ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा, हमें राष्ट्र की रक्षा और सीमा सुरक्षा के संकल्प को हर युवा के दिल में जगाना है। आज की युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की आवश्यकता है।
“इस गरिमामयी अवसर पर अरविंद चौधरी उर्फ पिंकू, जय गोविंद वर्मा, नवीन चौधरी, अरुणेश कुमार गुप्ता, गिरीश चंद्र पांडे, नीतिश गुप्ता,गोविन्द मद्देशिया राम नवल यादव, मिथिलेश कुमार, संजय यादव, मोहित गुप्ता, सोनू,गोपाल गुप्त,सुनील वर्मा, जनार्दन वर्मा,अमरनाथ कुशवाहा,रवि चौधरी,राज मद्देशिया सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर अरुणेश कुमार गुप्त









